आज लॉक डाउन का तीसरा दिन है कल रात से बारिश भी हो रही थी सुबह भी हो रही थी जिससे मौसम ठंडा हो गया है घर पर सभी सुबह से साफ सफाई के बाद भोजन में क्या बनाना है इसपर चर्चा कर रहे थे रश्मि एक अच्छी पेंटर है उसने इस समय का फायदा उठाते हुए एक नई पेंटिंग बनाना शुरू करी है वो चाय पिने के बाद अपने कमरे में पेंटिंग बनाने चली जाती है कुछ समय के बाद बहार आती है तो देखती है घर में दादा दादी बिगड़े मौसम को लेकर चिंतित है और नकारात्मक बाते कर रहे है जिससे उनपर मानसिक तनाव साफ दिखाई दे रहा था, रश्मि मौके को भांप गई लेकिन उसको समझ नहीं आ रहा था कि करे तो क्या करे तभी उसने मम्मी से बोला चलो जल्द भोजन बना लेते है फिर सभी साथ में खेल खेलेंगे, इसपर दादाजी ने बोल दिया मौसम इतना ख़राब है और इसको खेल खेलने के पड़ी है, फिर भी रश्मि ने मम्मी की भोजन बनाने में मदद करी और उसके बाद सबने मिलकर भोजन किया, उसके बाद रश्मि ने बोला अभी भोजन किया है तो कोई सोयेगा तो नहीं चलो कुछ करते है सभी बोले क्या कर सकते है तभी रश्मि ने न्यूज़ पेपर उठा लिया और बोली सब मिलकर मेरी शब्द पहेली भरने में मदद करो, सभी ने हामी भरी अब रश्मि एक एक शब्द के बारे में बोलती तो सभी में उसका उत्तर देने की होड़ मच जाती की पहले मैं, पहले मैं, लगभग आधा घंटा लगता है शब्द पहेली को पूरा करने में, लेकिन जब शब्द पहेली पूरी होती है तब सभी के चेहरों पर एक ख़ुशी की लहर थी और जो तनाव था अब दूर हो गया था, अब रश्मि अपने कमरे में पेंटिंग बनाने को चली जाती है, और सभी अपनी चर्चा में लग जाते है लेकिन अब उनकी बातोँ में निराशा नहीं दिखाई पड़ रही थी A